कांग्रेस नेता का सामने आया सनसनीखेज वीडियो, एक कंपनी से हो रही थी बड़ी डील



लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगरा से कांग्रेस जिलाध्यक्ष का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बिजली कंपनी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन नहीं करने के एवज में कांग्रेस जिलाध्यक्ष एक बड़ी डील कर रही हैं। इस वीडियो में कांग्रेस जिलाध्यक्ष टोरंट कंपनी से एकमुश्त पांच लाख और हर महीने तीन लाख रुपए की मांग करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए जिला महासचिव शाहिद अहमद पर फंसाने का आरोप लगाया है। उधर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जिला महासचिव शहीद अहमद से भी इस्तीफा ले लिया है।

इस वायरल वीडियो में एक मीडिएटर के माध्यम से टोरंट कंपनी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बीच डील चल रही है। इस दौरान कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन न करने के एवज में पैसे मांगे जा रहे हैं। वीडियो में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित बैठी दिखाई दे रही हैं।
फिलहाल आप वह वीडियो देखिए..

https://www.facebook.com/khabarabtaklive/videos/3091914700937266/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *