Gorakhpur News | उत्तर प्रदेश के कई शहरों में अचानक भीषण ठंड पड़ने लगी है। लगातार तापमान में गिरावट को देखते हुए मौसम विभाग ने 35 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इन 35 जिलों में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अलावा मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक कई जिलों में बर्फीली हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, अयोध्या समेत 35 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।
![](https://www.khabarabtak.com/wp-content/uploads/2022/07/Aisshpra-Gems-Jewels.jpg)
![](https://www.khabarabtak.com/wp-content/uploads/2022/07/DP-Hero-Gorakhpur.jpg)