करोड़पति की पत्नी और ऑटो रिक्शा ड्राइवर की लव स्टोरी की हो रही है खूब चर्चा



मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में पिछले कई दिनों से एक करोड़पति की पत्नी और ऑटो रिक्शा ड्राइवर की लव स्टोरी खूब चर्चा में है। दोनों पिछले करीब 8 दिन से लापता है। बताया जा रहा है कि महिला अपने साथ 45 लाख रुपए और 60-70 लाख का जेवर लेकर गई है। महिला हाजी कॉलोनी की रहने वाली बताई जा रही है। इस समय इंदौर शहर में इस महिला और उसके प्रेमी को लेकर तरह-तरह की चर्चांए हो रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था। महिला की उम्र 45 साल और ऑटो रिक्शा ड्राइवर लगभग 32 साल का है।

महिला के ससुराल और मायका दोनों पक्ष करोड़ों की संपत्ति के मालिक बताए जा रहे हैं। इस मामले में महिला के पति ने खजराना पुलिस को शिकायती पत्र दिया है जिसके बाद पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। दोनों कहां पर है इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। महिला का मोबाइल बंद है। यह मामला इंदौर शहर के प्रतिष्ठित परिवार से जुड़ा हुआ है इसलिए चर्चा का केंद्र बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *