चीन के शंघाई शहर में जीरो कोविड नीति के खिलाफ हुए प्रदर्शनों की रिपोर्टिंग के दौरान यहां की पुलिस पर BBC के पत्रकार से बदसलूकी करने, लात-घूसों से उसे पीटने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि पत्रकार को हथकड़ी पहनाकर उसे घसीटा गया। बाद में उसे डिटेन कर लिया गया। हालांकि, कुछ घंटों के भीतर उसे छोड़ भी दिया गया। बीबीसी (BBC) ने इस तरह से अपने पत्रकार को गिरफ्तार किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। बीबीसी ने चीन के प्रशासन द्वारा पत्रकार के साथ किए जाने वाले दुर्व्यवहार पर भी चिंता जताई है। बीबीसी का कहना है कि उसके पत्रकार को प्रशासन ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब वो शंघाई में विरोध प्रदर्शन की रिपार्टिंग कर रहा था। उसके हाथों में हथकड़ी पहनाई गई और उसके साथ बदसलूकी की गई।
![](https://www.khabarabtak.com/wp-content/uploads/2022/07/Aisshpra-Gems-Jewels.jpg)