दिल्ली भाजपा: मनोज तिवारी को हटाया गया, आदेश गुप्ता बने प्रदेश अध्यक्ष

एक नज़र इधर प्रमुख समाचार

नई दिल्ली। अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी को लेकर कोरोना काल में बड़ी ख़बर आ रही है। दरअसल भाजपा ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से मनोज तिवारी को हटा दिया है। उनकी जगह अब आदेश कुमार गुप्ता दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष होंगे। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। आदेश गुप्ता उत्तरी दिल्ली नगर निगम का महापौर रहे हैं। वर्तमान में वे पटेल नगर से पार्षद हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक मनोज तिवारी के अलावा छत्तीसगढ़ के बीजेपी अध्यक्ष को भी हटा दिया गया है। उनकी जगह पर विष्णुदेव साय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। मणिपुर में भी नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। एस टिकेंद्र सिंह के हाथों में मणिपुर बीजेपी की कमान दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *