आम आदमी पार्टी की ओर से ‘आज तक’ न्यूज़ चैनल पर गंभीर आरोप लगाया गया है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह का दावा है कि ‘आज तक’ न्यूज़ चैनल ने अपने सर्वे में हेरफेर करते हुए 96 सीट को 46 सीट में तब्दील कर दिया जिसकी जानकारी ‘आज तक’ न्यूज़ चैनल के ही एक वरिष्ठ पत्रकार ने उन्हे दी है।
दरअसल ‘आज तक-एक्सिस’ ओपिनियन पोल में कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर रही है। दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी है। ओपिनियन पोल में कांग्रेस को 49 से 55 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के खाते में 42 से 46 सीटें जा रही हैं।