लॉकडाउन के चलते पत्नी मायके में फंस गई तो पति ने चचेरी बहन से कर लिया निकाह

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पर लॉकडाउन के चलते पत्नी मायके में फंस गई थी, जिसके बाद पति ने अपनी चचेरी बहन से निकाह कर लिया। फिलहाल पीड़िता ने अब केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी के ‘मेरा हक’ एनजीओ से मदद मांगी है। फरहत नकवी का कहना है कि इस मामले की जल्द ही शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराई जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पीड़ित महिला को न्याय मिले।

ख़बरों के मुताबिक पीड़िता नसीम का निकाह 2013 में नईम मंसूरी से हुआ था। इनके तीन बच्चे भी हैं। नसीम 19 मार्च को अपने माता-पिता से मिलने मायके गई थी, जहां लॉकडाउन के कारण वह रुक गई। कुछ दिन पहले नसीम को पता चला कि उसके पति ने लॉकडाउन के बीच चचेरी बहन से निकाह कर लिया है और अब उसी के साथ रहने लगा है। जानकारी मिलते ही नसीम किसी तरह से अपने घर पहुंचने में सफल हुई। पीड़िता नसीम ने जब इस शादी को लेकर आपत्ति जताई तो पति ने कहा कि वह दोनों पत्नियों को साथ रखने के लिए तैयार है, लेकिन नसीम ने इनकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *