काली कमाई के धन कुबेर यादव सिंह की गिरफ्तारी के बाद सियासी गलियारे में भूचाल

नई दिल्ली। नोएडा अथॉरिटी के चीफ इंजिनियर यादव सिंह को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सीबीआई की पूछताछ में यादव सिंह ने कई और नामों का खुलासा किया है जिनको काली कमाई का हिस्सा जाता था। यादव सिंह की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया है।

सीबीआई ने यादव सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 409, 420, 466, 467, 469, 481 के अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। सीबीआई औऱ आयकर विभाग को मिले दस्तावेजों के मुताबिक यादव सिंह के पास 900 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का पता चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *