Salman Khan : आखिर सलमान खान क्यों नहीं कर पा रहें हैं अपनी शादी? क्यों हो जाता है हर बार शादी से पहले ब्रेकअप? आज जान लीजिए असल वजह

एक नज़र इधर एक्सक्लूसिव प्रमुख समाचार

बॉलीवुड के भाई जान यानी सलमान खान शादी कब करेंगे? आखिर हर बार शादी से पहले उनका ब्रेकअप क्यों हो जाता है? क्या सलमान खान कभी भी शादी नहीं करेगें? ऐसे कई सवाल हैं जो समय-समय पर सुर्खियों में रहते हैं। आज देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में रह रहे सलमान खान के चाहने वाले इन सभी सवालों का जबाब चाहते हैं। सच यह है कि हर कोई अपने प्यारे भाईजान की शादी को लेकर बेचौन है। अब सलमान खान शादी कब करेंगे यह तो किसी को नहीं पता, लेकिन आज हम उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ गहरे राज आपको बताने जा रहे हैं।

सलमान खान का सोमी अली से लेकर संगीता बिजलानी और कटरीना कैफ समेत करीब आधा दर्जन एक्ट्रेस के साथ रिश्ता रहा है। इन सभी एक्ट्रेस के साथ सलमान के अफेयर के खूब चर्चे रहे हैं। संगीता बिजलानी के साथ तो सलमान की शादी के कार्ड तक छप गए थे। हालांकि, यह शादी एक वजह से नहीं हो सकी थी। बताया जाता है कि संगीता बिजलानी को सलमान खान पर कुछ शक था। इस शक में एक्ट्रेस ने सलमान खान पर नजर रखना शुरू किया था। इस बीच संगीता को पता चला कि सलमान उन्हें धोखे में रखकर एक्ट्रेस सोमी अली से रोमांस कर रहे हैं। यह बात संगीता बिजलानी को इस कदर बुरी लगी कि सब तैयारियां होने के बावजूद उन्होंने सलमान खान के साथ होने जा रही अपनी शादी को कैंसिल कर दिया था।

सोमी अली पाकिस्तानी मूल की अमेरिकन एक्ट्रेस हैं। 90 के दशक में उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया था और यही वह दौर था जब सलमान खान और वे एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों का रिश्ता करीब 8 साल तक चला था। बताया जाता है कि सोमी जब 15 साल की थीं, तब उन्होंने सलमान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ देखी और उन्हें दिल दे बैठीं। सोमी अली ने फिल्मों को सिर्फ इसलिए ज्वॉइन किया ताकि वह सलमान से शादी कर सकें। एक इंटरव्यू में सोमी ने कहा था कि सलमान उनके पहले ब्वॉयफ्रेंड थे। लेकिन ऐश्वर्या राय बीच में आईं और उनका रिश्ता टूट गया। 1997 में सलमान की नजदीकियां ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सेट पर ऐश्वर्या राय से बढीं और सोमी के साथ उनका ब्रेकअप हो गया था।

फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान और ऐश्वर्या राय का प्यार काफी पॉपुलर हुआ था। सलमान खान ऐश्वर्या से शादी की कमिटमेंट चाहते थे मगर ऐश्वर्या शादी के लिए तैयार नहीं थीं। एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने बताया था कि सलमान खान उनके संग मारपीट और झगड़ा किया करते थे। इतना ही नहीं ऐश्वर्या ने ये भी कहा कि वो सब कुछ सह लेती थी, क्योंकि वो उनसे बहुत ज्यादा प्यार करती थीं। बताया जाता है कि दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी और रही सही कसर इस बात ने पूरी कर दी जब सलमान, ऐश्वर्या को बिना कुछ बताए सोमी अली की मदद के लिए अमेरिका चले गए। आखिरकार साल 2002 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या राय ने ब्रेकअप के बाद एक इंटरव्यू में कहा था, वो मुझे कॉल करके फालतू बातें करते थे। वो हमेशा शक करता था कि मेरा किसी के साथ अफेयर चल रहा है।

सलमान खान और कैटरीना कैफ का रिलेशन भी फिल्म इंडस्ट्री में खूब चर्चित रहा है। साल 2003 में फिल्म ‘बूम’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली कैटरीना कैफ, सलमान खान के साथ साल 2005 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ में नजर आई थीं। इसके बाद कैटरीना ने एक के बाद एक सलमान के साथ कई फिल्मों में काम किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान और कैटरीना एक समय काफी सीरियस रिलेशन में थे। बताया जाता है कि वर्ष 2010 के आस-पास सलमान और कैटरीना का ब्रेकअप हुआ था। कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की बढ़ती नजदीकियों की वजह से सलमान के साथ उनका रिश्ता खत्म हो गया था। सलमान खान का कैटरीना कैफ से ब्रेकअप के बाद जरीन खान का नाम भी इसमें जुड़ गया था। बताया जाता है कि कैटरीना कैफ से ब्रेकअप का फायदा जरीन खान को मिला था। इसके अलावा भी कई और एक्ट्रेस का नाम सलमान खान के साथ जुड़ता रहा है। पिछले कुछ समय से यूलिया वंतूर का नाम भी चर्चा में रहता है।

सलमान खान से जब भी शादी का सवाल पूछा जाता तो वह या तो हंसकर टाल जाते हैं या फिर मजाक में कहते हैं कि शादी हो चुकी है। लेकिन कयास लगाया जाता है कि कुछ खास वजह के चलते सलमान खान 56 साल की उम्र में भी सिंगल हैं। बताया जाता है कि भले ही सलमान खान का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा था लेकिन वे आज भी सोमी अली को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। सलमान खान को करीब से जानने वाले बताते हैं कि वे ब्यक्तिगत जिंदगी में एक अलग किस्म के इंसान हैं। यह महज एक संजोग था जिसके चलते हर बार शादी से पहले उनका ब्रेकअप होता गया। हालांकि सलमान खान के फैंस आज भी इंतजार में हैं कि कब उनके प्यारे भाईजान शादी करके घर बसाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *