अभद्र टिप्पणी मामले में सपा twitter हैंडल संचालक गिरफ्तार, विरोध में पुलिस मुख्यालय पहुंचे अखिलेश यादव

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

Lucknow News | लखनऊ में समाजवादी पार्टी का twitter अकाउंट संभालने वाले मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनीष पर twitter के जरिए अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि इसकी जानकारी होते ही बड़ी संख्या में सपा नेता भी पुलिस मुख्यालय पहुंचे हैं और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है।

मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सपा ट्विटर अकाउंट संभालने वाले मनीष जगन अग्रवाल पर ट्विटर हैंडल के जरिए अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। इसको लेकर इनके खिलाफ लखनऊ में तीन मुकदमे दर्ज हैं। समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को तत्काल रिहा करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *