रूस ने किया यूक्रेन पर हमला, राजधानी कीव सहित अन्य शहरों में मिसाइलों से अटैक

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

यूक्रेन के साथ जारी गतिरोध के बीच रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। हमले का आदेश रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिया है। क्रीमिया के रास्ते यूक्रेन में रूसी सेना घुस रही है। वहीं, इस घोषणा के बाद संयुक्त राष्ट्र ने पुतिन से युद्ध रोकने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि रूस अपने सैनिकों को हमला करने से रोके।

रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव सहित अन्य शहरों में मिसाइलें बरसा रही है। रूसी हमले के बाद लोग जमीन के नीचे बनाए गए शेल्‍टर होम में छिप गए हैं। यूक्रेन के विदेश मंत्री दमयत्रो कुलेबा ने कहा है कि रूस ने आक्रमण शुरू कर दिया है और हमारे शहरों को हथियारों से निशाना बना रहा है। पूरे यूक्रेन में सैन्‍य ठिकानों के आसपास रॉकेट की बारिश हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *