Bhagwant Mann : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान करने जा रहे हैं दूसरी शादी

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 48 साल की उम्र में दूसरी शादी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुरूवार को चंडीगढ़ में भगवंत मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर की शादी होगी। शादी का कार्यक्रम मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर आयोजित किया जाएगा। इस शादी समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कुछ खास लोग ही शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि भगवंत मान की होने वाली दुल्हनियां डॉ गुरप्रीत कौर उनके परिवार के काफी करीबी हैं। भगवंत मान अपनी मां की इच्छा पूरी करने के लिए फिर से शादी करने जा रहे हैं। भगवंत मान के लिए लड़की भी उनकी मां और बहन ने ही पसंद किया है। भगवंत मान का 6 साल पहले तलाक हो चुका है। भगवंत मान की पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर और बच्चे अमेरिका में रहते है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उनके दोनो बच्चे भी आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *