सोशल मीडिया में कनिका कपूर की थू-थू, लोगों ने कहा भेजो जेल



कनिका कपूर की सोशल मीडिया में जमकर थू-थू हो रही है। लोग लगातार कनिका कपूर को जेल भेजने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कनिका कपूर की घोर लापरवाही के कारण लखनऊ में बड़ी आबादी संकट में हैं। लोग लगातार कनिका कपूर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

दरअसल बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद लखनऊ में हड़कंप मचा हुआ है। कनिका लन्दन से आने के बाद कई पार्टी में शामिल हुई थीं। लखनऊ महानगर स्थित शालीमार गैलेंट में कनिका कपूर की मां का घर है जहां लन्दन से आने के बाद वह रुकी थीं। कनिका के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनकी मां का भी टेस्ट किया गया है जो निगेटिव आया है। साथ ही सभी पड़ोसियों के सैंपल केजीएमयू भेजे गए हैं। पड़ोसियों को घर के अंदर ही क्वॉरेंटाइन कर दिया गया हैं।

https://twitter.com/manojrajant/status/1240890203679547395
https://twitter.com/suryapsinghias/status/1240986291367378944

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *