खनन मंत्री गायत्री प्रजापति और पंचायती राज मंत्री राजकिशोर सिंह बर्खास्त

rajkishor singh

लखनऊ। यूपी में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री अखि‍लेश यादव ने भ्रष्टाचार के आरोपों के मद्देनजर खनन मंत्री गायत्री प्रजापति और पंचायती राज मंत्री राजकिशोर सिंह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल राम नाईक को पत्र लिखकर उन्हें बर्खास्त किए जाने की सिफारिश की है।

खनन मंत्री गायत्री प्रजापति को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का करीबी माना जाता है। यूपी में अब तक के सबसे बड़े एक लाख करोड़ के माइनिंग घोटाले को लेकर गायत्री प्रजापति चर्चा में हैं। इस मामले की सीबीआई जांच हो रही है। वहीं दूसरी तरफ राजकिशोर सिंह पर जमीन हड़पने का आरोप है।

मुख्यमंत्री अखि‍लेश यादव के इस कदम को डेमैज कंट्रोल बताया जा रहा है, ताकि सरकार की छवि को सुधारा जा सके।

Posted in Uncategorized

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *