मिलिए इन तीन महिला पत्रकारों से जिनके पतियों ने संवारा इनका कैरियर

एक नज़र इधर प्रमुख समाचार मीडिया

आज हम देश के जिन तीन महिला पत्रकारों के बारे में बताने जा रहे हैं ये महिला पत्रकार किसी स्टार से कम नहीं हैं। सबसे खास बात यह है कि इन महिला पत्रकारों का कैरियर संवारने में इनके पतियों का बड़ा रोल है। इन महिला पत्रकारों के पति भी पत्रकार हैं।

सबसे पहले हम बात करते हैं चित्रा त्रिपाठी की। चित्रा त्रिपाठी टीवी की चर्चित महिला एंकर हैं। चित्रा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं। इनके पति का नाम अतुल अग्रवाल है। अतुल अग्रवाल टीवी की दुनिया के काफी चर्चित पत्रकार, संपादक और एंकर है। कई मामलों में अतुल अग्रवाल का कोई जबाब नहीं है। चित्रा त्रिपाठी के कैरियर को संवारने में अतुल अग्रवाल का बड़ा रोल है। अतुल अग्रवाल के बारे में कहा जाता है कि ये टीवी मीडिया के मझे हुए खिलाड़ी हैं।

आइये अब हम बात करते हैं रूबिका लियाकत की। रूबिका लियाकत भी टीवी की चर्चित महिला एंकर हैं। रूबिका मूल रूप से राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली हैं। इनके पति का नाम नावेद कुरैशी है। नावेद कुरैशी बहुत सुलझे हुए पत्रकार हैं। रूबिका लियाकत के कैरियर को संवारने में उनके पति नावेद कुरैशी का भी बड़ा योगदान है।

आइये अब हम बात करते हैं श्वेता झा की। श्वेता झा टीवी मीडिया की बेहतरीन एंकर हैं। श्वेता मूल रूप से झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली हैं। इनके पति का नाम अजय झा है। अजय झा शानदार पत्रकार और एंकर हैं। श्वेता को बुलंदियों तक पहुंचाने में अजय झा का भी रोल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *