पीएम मोदी के चलते टूट गई शादी, दूल्हा-दुल्हन में हुआ जमकर झगड़ा

कानपुर। पीएम मोदी के चलते एक बिजनसमैन लड़के और सरकारी नौकरी करने वाली लड़की की शादी टूट गई। बताया जा रहा है कि बिजनसमैन लड़का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा भक्त था और मोदी को लेकर लड़के और लड़की में जमकर झगड़ा हो गया और आखिरकार शादी से एक दिन पहले ही दोनों का रिश्ता टूट गया।

ख़बरों के अनुसार शादी से एक दिन पहले लड़का और लड़की अपने-अपने परिवार के साथ एक मंदिर गए थे। इसी बीच दोनों के बीच देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा होने लगी। लड़की ने देश की आर्थिक स्थिति को खराब बताया और इसके लिए पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहराया। दूसरी तरफ लड़का मोदी के खिलाफ कुछ भी नहीं सुनना चाहता था। इसके बाद दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि लड़की ने शादी न करने का ऐलान कर दिया।

दोनों के बीच इस लड़ाई के बाद दोनों परिवारों ने कोशिश की कि मामला शांत हो जाए लेकिन दोनों ही शादी न करने की बात पर अड़े रहे। लड़की ने शादी तोड़ने के फैसले पर कहा कि वह ऐसे आदमी के साथ कैसे जिंदगी भर रह सकती है, जो उसके विचारों की कोई कद्र न करे। उधर लड़के ने साफ कर दिया कि वो मोदी के खिलाफ एक शब्द भी बर्दाश्त नहीं कर सकता।

Posted in Uncategorized

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *