जया किशोरी इस दुनिया में किससे करती हैं सबसे ज्यादा प्रेम, इनके बारे में जानिए सब कुछ

एक नज़र इधर एक्सक्लूसिव प्रमुख समाचार

Jaya Kishori | जानी-मानी कथावाचक और मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी सोशल मीडिया में बेहद लोकप्रिय हैं। इनके लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग जया किशोरी जी के जीवन से जुड़े रहस्य के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं। जया किशोरी अपने खास अंदाज में भजन गाने और कथा सुनाने को लेकर प्रसिद्ध हैं। जया किशोरी के वीडियो सोशल मीडिया में लोग खूब देखते हैं। बताया जाता है कि जया किशोरी भगवान श्रीकृष्ण से बेहद प्रेम करती हैं। भगवान कृष्ण के प्रति अपार प्रेम के कारण उन्हें ‘किशोरी’ की उपाधि प्राप्त हुई है। जया किशोरी का वास्तिवक नाम जया शर्मा है। जया किशोरी के गुरु का नाम गोविंद राम मिश्रा है। गुरुजी से ही जया शर्मा को ‘किशोरी’ की उपाधि मिली। श्रीकृष्ण के प्रति गहरी आस्था और प्रेम होने के कारण इन्हें किशोरी की उपाधि दी गई और इसके बाद यह जया किशोरी जी के नाम से फेमस हो गईं।

कथा-प्रवचन की दुनिया में जया किशोरी एक ऐसा नाम हैं, जिनकी लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है। जया किशोरी जितनी अच्छी तरह से अपनी कथा में धर्म और अध्यात्म की चर्चा करती हैं, उतना ही मधुर आवाज में वो भजन भी गाती हैं। बताया जाता है कि जया किशोरी जब 6-7 साल की थीं, तभी आध्यात्मिक सफर की शुरुआत कर दी। वह बचपन में अपने दादाजी से भगवान श्रीकृष्ण की कथा-कहानियां सुना करती थीं। महज 9 साल की उम्र में ही जया किशोरी ने भजन-गीत गाना शुरू कर दिया था। जया किशोरी राजस्थान के एक छोटे से गांव सुजानगढ़ की रहने वाली हैं। उनकी शिक्षा-दीक्षा कोलकाता में हुई, जहां पर वर्तमान में उनका परिवार रहता है। जया किशोरी अभी तक अविवाहित हैं। जया किशोरी के पिता का नाम राधे श्याम हरितपाल और माता का नाम गीता देवी हरितपाल है। जया किशोरी की एक बहन है जिसका नाम चेतना शर्मा है। जया किशोरी ने बीकॉम तक की पढ़ाई की है। इसके साथ ही उन्होंने आध्यात्म का ज्ञान भी प्राप्त किया है।

सोशल मीडिया में जया किशोरी बेहद लोकप्रिय हैं। लोग उनके सत्संग के साथ ही उनकी सूरत की भी खूब चर्चा करते हैं। जया किशोरी हर मुद्दे पर अपनी बात खुलकर रखती हैं। जया किशोरी कब किससे शादी करेंगी इसको लेकर भी समय-समय पर चर्चा होती रहती है। कुछ दिन पहले इनका नाम बागेश्वर धाम वाले बाबा के साथ विवाह होने को लेकर जोड़ा जाने लगा था जिसे खुद बाबा बागेश्वर ने अफवाह बताया था। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि जया किशोरी जी को वे अपनी बहन की तरह मानते हैं। जया किशोरी अभी तक अविवाहित हैं और पहले ही वह साफ कर चुकी हैं कि कोलकाता में रहने वाले शख्स से ही वह शादी करेंगी। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है। जया किशोरी का कहना है कि वह अपने माता-पिता से अलग नहीं रहना चाहती। शादी के बाद लड़की को अपने ससुराल जाना पड़ता है। वह अपने माता-पिता के पास रह सकें इसके लिए कोलकाता में रहने वाले शख्स से ही वह शादी करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *