ललित मोदी और विजय माल्या के बाद अब कार्ति चिदंबरम भी भाग गए लंदन

नई दिल्ली। ललित मोदी और विजय माल्या के बाद अब पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम भारत छोड़कर लंदन चले गए हैं। कार्ति चिदंबरम और उनके पिता पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम के ठिकानों पर सीबीआई ने मंगलवार को ही छापेमारी की थी। कार्ति चिदंबरम भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप में CBI की जांच का सामना कर रहे हैं। जनचर्चा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए कार्ति चिदंबरम लंदन भाग गए हैं।

हालांकि पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम का कहना है कि कार्ति का लंदन दौरा पहले से निर्धारित था। वह कुछ दिन बाद भारत लौट आएंगे। उनके विदेश दौरे पर कोई प्रतिबंध नहीं है। इससे पहले भारत में वित्तीय अनियमिताओं के आरोपों के बाद आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी और यूबी ग्रुप के मुखिया विजय माल्या सहित कई लोग लंदन में हैं।

Posted in Uncategorized

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *