आज तक के युवा पत्रकार रजत सिंह का असामयिक निधन

नई दिल्ली। ‘आज तक’ के युवा पत्रकार रजत सिंह का इलाज के दौरान 25 अक्टूबर की रात निधन हो गया। रजत शनिवार देर रात नोएडा सेक्टर 32 में एक सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल हो गए थे जिसके बाद उनका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा था।

रजत सिंह बेहद प्रतिभावान पत्रकार थे। पत्रकारिता की दुनिया में रजत सिंह ने बेहद कम समय में ही अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। उन्हें रिपोर्टिंग के लिए कई अवॉर्ड्स भी मिले थे। रजत सिंह की मौत के बाद उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

Posted in Uncategorized

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *