व्यापमं घोटाले की गहराई से छानबीन कर रहे खोजी पत्रकार अक्षय सिंह की मौत

नई दिल्ली। व्यापमं घोटाले की गहराई से छानबीन कर रहे खोजी पत्रकार अक्षय सिंह की संदिग्ध परिस्थियो मे मौत हो गई है।
अक्षय सिंह ‘आजतक’ न्यूज चैनल के स्पेशल करेस्पांडेंट और एसआईटी हेड थे।

अक्षय सिंह पिछले चार दिनों से मध्य प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर जाकर व्यापमं घोटाला कवर कर रहे थे। तीन लोगों की टीम इस घोटाले को कवर कर रही थी।

बताया जा रहा है कि पत्रकार अक्षय व्यापमं घोटाले में मृतक नम्रता डामोर के घर झाबुआ के मेघनगर गए थे। नम्रता डामोर वही हैं जिनका शव पिछले दिनों रेल की पटरी के पास उज्जैन में मिला था। उनके साथ में कैमरामेन अभिषेक और इंदौर के रिपोर्टर राहुल भी थे। ख़बरों के मुताबिक अक्षय सिंह की तबियत दिन में करीब 12 बजे खराब हुई। अक्षय के मुंह से अचानक झाग निकलने लगा और उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया फिर झबुआ से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित गुजरात के दाहोद ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Posted in Uncategorized

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *