गर्मी के मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या करें..

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग आसानी से वायरस का शिकार हो जाते हैं। यही वजह है कि जैसे-जैसे देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ रहा है लोग एक बार फिर अपना इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए तमाम तरह के उपाय करने में लग गये हैं। हम अपने खानपान में बदलाव करके अनेक प्रकार के संक्रमण और बीमारियों को रोकने में कामयाब हो सकते हैं। गर्मियों के सीजन में आपके घर में क्या है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद हो सकता है आज हम इसी पर चर्चा करेंगे।

गर्मी के मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दही का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। प्रतिदिन कम से कम 1 कटोरी दही जरूर खाएं। आप दही को नाश्ते में रोटी या पराठे के साथ और दोपहर में दाल-चावल के साथ भी खा सकते हैं। गर्मी के मौसम में छाछ का सेवन करना बहुत लाभदायक होता है। छाछ पीने से पाचनतंत्र ठीक रहता है। दिन में गुड़ के साथ छाछ पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है।

गर्मी के मौसम में केला खाना भी बहुत फायदेमंद होता है। केले में आयरन, मैग्निशियम और पोटैशियम बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। ये सभी तत्व हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करते हैं। केले में मौजूद आयरन हमारे फेफड़ों में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने का काम करता है। इस समय केला खाना हमारे लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

गर्मी के मौसम में पुदीना हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस जड़ी बूटी में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इफ्लेमेट्री गुण होते हैं जो हानिकारक कणों को दूर रखते हैं। आप रोजाना पुदीने का पानी पी सकते हैं इसके साथ ही आप पुदीना की चटनी का भी प्रतिदिन सेवन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *