Gorakhpur News : गोरखपुर का कुख्यात माफिया विनोद उपाध्याय एनकाउंटर में मारा गया

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

यूपी एसटीफ ने गोरखपुर के कुख्यात माफिया विनोद उपाध्याय को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। विनोद उपाध्याय को 8 महीने से एसटीएफ और गोरखपुर क्राइम ब्रांच की टीम ढूंढ रही थी। विनोद उपाध्याय यूपी के माफियाओं की टॉप 10 लिस्ट में शामिल था। बीते साल सितंबर महीने में यूपी पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उस पर विभिन्न जिलों में 35 मुकदमे दर्ज थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात सुल्तानपुर में एसटीफ और माफिया के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में माफिया ढेर हो गया।

अपराध की दुनिया का बड़ा नाम और उत्तर प्रदेश के टॉप 61 माफिया की सूची में शामिल विनोद कुमार उपाध्याय पर एडीजी जोन गोरखपुर ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। गैंगस्टर विनोद कुमार उपाध्याय अयोध्या के महराजगंज के मया बाजार का रहने वाला था। विनोद के ऊपर कुल 35 मुकदमें विभिन्न जनपदों के भिन्न-भिन्न थानों में दर्ज हैं, जिसमें हत्या व हत्या के प्रयास के कई मुकदमें भी शामिल हैं। प्रदेश के बड़े माफियाओं में विनोद उपाध्याय का नाम शामिल था। वह अपना एक संगठित गिरोह बनाकर जनपद गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, लखनऊ में कई सनसनीखेज हत्या की घटनाओं को अंजाम दे चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *