सर्दियों में अंडा खाना होता है बेहद फायदेमंद, जानिए किन लोगों को नहीं खाना चाहिए अंडा

एक नज़र इधर प्रमुख समाचार वायरल

ठंड के मौसम में लोग अंडा खाना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। क्योंकि अंडा सर्दियों में शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। ठंड के मौसम में तापमान जैसे-जैसे गिरना शुरू होता है, ब्लड का सर्कुलेशन स्लो हो जाता है। कई स्वास्थ्य समस्याएं सर्दियों में शुरू हो जाती हैं। ज्यादातर लोग यह मानते हैं कि अंडा शरीर को गर्म रखने में सहायक होता है इसलिए सर्दियों के मौसम में लोग इसका सेवन ज्यादा करते हैं। हालांकि जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन करना खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए अंडे का भी सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

अंडा खाने के फायदे

अंडे को प्रोटीन, विटामिन बी6, बी12 और विटामिन डी, कैल्शियम, जिंक, सेलेनियम और फोलेट जैसे शक्तिशाली तत्व का भंडार कहा जाता है। इसलिए लोग अंडा को एक सुपरफूड कहते हैं। क्योंकि इसमें वे सभी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी होते हैं। माना जाता है कि रोजाना अंडे खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने, आंखों की रोशनी बढ़ाने, मसल्स को मजबूत बनाने, त्वचा और बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। अंडे में कोलीन पाया जाता है, जिससे मेमोरी तेज होती है और दिमाग एक्टिव रहता है। इसके अलावा अंडे में मौजूद विटामिन बी-12 टेंशन को दूर करने में मदद करता है। अंडे में विटामिन डी और प्रोटीन पोषक तत्व मौजूद रहते हैं, जो शरीर को स्वस्थ्य रखने में मदद करते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन और अमीनो एसिड्स की भरपूर मात्रा रहती है, जो शरीर में मांसपेशियों के निर्माण में सहायक होता है।

अंडा खाने के नुकसान

इतने फायदे होने के बावजूद कई ऐसे बीमारी हैं जिसमें मरीज को अंडे खाने से परहेज करना चाहिए। जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उन्हें अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए। एक स्टडी के मुताबिक इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जिससे हृदय संबंधी रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। हाई ब्लड प्रेशर के रोगी को भी अंडे न खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन एक्सपर्ट के अनुसार रोगी अंडे के येलो पार्ट को निकालकर खा सकता है। क्योंकि इसमें फैट पाया जाता है, जिसे खाने से हाई ब्लड प्रेशर वालों को नुकसान हो सकता है। कई लोगों को अंडे खाने से एलर्जी होती है ऐसे लोगों को अंडा खाने से परहेज करना चाहिए। जिसे डायबिटीज की समस्या है, वे अपने डॉक्टर से पूछकर अपने डाइट में अंडे शामिल करें। दरअसल इन रोगियों को कितना प्रोटीन लेना चाहिए इसकी सलाह डॉक्टर सही से दे सकते हैं। अगर आपका वजन ज्यादा हैं तो भी अंडे का सेवन करने से बचना चाहिए। जिन लोगों को किडनी की समस्या हैं, उन्हें भी अंडे का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

एक्सपर्ट के मुताबिक जरूरत से ज्यादा अंडे का सेवन करना किसी के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए अंडे का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *