मुश्किल में गायत्री, अगर सबूत मिला तो कुर्सी भी जाएगी और जेल भी जाना पड़ेगा

लखनऊ। भ्रष्टाचार और बलात्कार के आरोपी मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें बढ़ती हुई नज़र आ रही हैं। सूत्रों के हवाले से ख़बर आ रही है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रेप के आरोपी परिवहन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति से दो टूक कह दिया है कि अगर सबूत मिला तो कुर्सी भी जाएगी और जेल भी जाना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गायत्री प्रजापति से महिला के आरोपों पर सफाई मांगी तो गायत्री ने मुख्यमंत्री का पैर पकड़ लिया। गायत्री ने मुख्यमंत्री से कहा कि महिला के आरोप राजनीति से प्रेरित हैं और उसमें कोई सच्चाई नहीं है।

दरअसल सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के करीबी मंत्री गायत्री प्रजापति पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि गायत्री प्रजापति पिछले तीन सालों से उसकी कुछ तस्वीरों को वायरल करने का डर दिखाकर उसका बलात्कार कर रहा है। महिला के मुताबिक अशोक तिवारी नाम के एक ब्यक्ति ने उसकी मुलाकात तीन साल पहले गायत्री प्रजापति से कराई थी इसके बाद उसे नशीली चाय पिलाकर उसके साथ यौन संबंध बनाये गए। इस दौरान उसकी अश्लील तस्वीरें भी खींची गईं। इसके बाद मंत्री गायत्री प्रजापति उसे ब्लैकमेल करके आये दिन बलात्कार करने लगा। अशोक तिवारी को गायत्री प्रजापति का करीबी बताया जा रहा है।

Posted in Uncategorized

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *