बीके सिंह। जिस सख्स के पास चलने के लिए जर्जर स्कूटर तक नहीं था वह सख्स टीपू भैया की कृपा से मर्सिडीज स्पोर्ट्स जिसकी कीमत करोड़ों में होती है से चलने लगा और देखते ही देखते महज 57 महीनों में उसकी औकात हजारों करोड़ की हो गई। राजमिस्त्री से राजा तक का सफर तय करने वाले जैनेन्द्र सिंह यादव उर्फ नीटू भैया के बारे में कहा जाता है कि इंदिरा गांधी जब प्रधानमंत्री थीं तो जो हैसियत उनके सहयोगी वी जार्ज की थी वही हैसियत आज मुख्यमंत्री अखिलेश के राज में नीटू यादव की है।
भाजपा प्रवक्ता आईपी सिंह का दावा है कि राजमिस्त्री जैनेंद्र सिंह यादव उर्फ नीटू मुलायम सिंह यादव के 5 विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ वाले बंगले के सर्वेंट रूम में रहता था, बिजली ठीक करने का काम करता था, 2012 में सपा सरकार आते ही अचानक उसकी औकात हजारों करोड़ की हो गई। आज 24 करोड़ की लागत से इंदिरानगर में उसके निजी बंगले का निर्माण कार्य चल रहा है। लखनऊ में नीटू ने करोड़ों की नामी-बेनामी संपत्ति अर्जित कर रखी है। मूल निवास बुलंदशहर से लेकर पूरे देश में सैकड़ों करोड़ की संपत्तियों का नीटू मालिक है।
कहा जाता है कि नीटू मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का दुलरुआ है। उसके खिलाफ अखिलेश एक शब्द भी सुनना पसन्द नही करते। हालांकि यह भी चर्चा है पिछले कुछ समय से तमाम शिकायतों के कारण शिवपाल यादव और मुलायम सिंह यादव नीटू यादव को पसंद नहीं करते हैं।