मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना का निधन, कई महीनों से चल रहे थे बीमार

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना का निधन हो गया है। विनोद खन्ना बीते काफी दिनों से बीमार थे। विनोद खन्ना को दमदार अभिनय के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। विनोद खन्ना ने मुंबई के हरकिशन दास अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। उनके निधन के साथ ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।

खबरों की मानें तो विनोद खन्ना को ब्लैडर कैंसर था। हालांकि इस बात की पुष्टि उनके परिवार ने नहीं की है। विनोद खन्ना का जन्म 7 अक्टूबर, 1946 में पेशावर, पाकिस्तान में हुआ था लेकिन विभाजन के बाद इनका परिवार मुंबई आकर बस गया था। इनके पिता किशनचन्द्र खन्ना एक बिजनेसमैन रहे हैं और माता कमला खन्ना एक हाउसवाइफ रही है।

राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जीवन पर बनी फिल्म ‘एक थी रानी ऐसी भी’ में हेमा मालिनी के साथ विनोद खन्ना की आखिरी फिल्म थी। यह फिल्म 21 अप्रैल को देश भर में रिलीज हुई। विनोद खन्ना ने राजनीति में भी सफल पारी खेली। फिलहाल वह पंजाब की गुरदासपुर सीट से बीजेपी के सांसद रहे हैं। एक वक्त में वे बीजेपी के स्टार प्रचारक थे।

vinod khanna latest pic

Posted in Uncategorized

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *