करी पत्ता का ऐसे करें इस्तेमाल, स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी होगा बेहद फायदेमंद

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

Curry Leaves Benefits | लगभग हर घर के किचन में करी पत्ता का इस्तेमाल किया जाता है। करी पत्ता को मीठी नीम के नाम से भी जाना जाता है। करी पत्ता स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत का खजाना भी है। इसके इस्तेमाल से खाने का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। इसमें आयरन कैल्शियम फास्फोरस विटामिन-सी, मैग्निशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह इम्युनिटी बढ़ाने और वजन कम करने के अलावा दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आइए अब हम आपको इसके फायदे के बारे में बताते हैं।

करी पत्ता को पानी में उबालकर पीने से वजन कम होने में मदद मिलती है। करी पत्ता कोलेस्ट्रोल को कम करता है। करी पत्ता के सेवन से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज के रोगियों को रोजाना 2-3 करी पत्तियों का सेवन करना चाहिए। करी पत्ता खाने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। करी पत्ता के सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। यह लिवर के लिए भी फायदेमंद होता है। करी पत्ता के सेवन से तनाव भी दूर होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण तनाव कम करने में सहायक होते हैं। इसका सेवन आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। करी पत्ता मसल्स के निर्माण के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद प्रोटीन से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *