Chandrayaan-3 Moon Landing: देशभर में जश्न का माहौल, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बना भारत



Chandrayaan-3 | बहुप्रतीक्षित चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ ( Chandrayaan-3 ) की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल ‘सॉफ्ट-लैंडिंग’ के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। आज का दिन हर भारतीय के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस उपलब्धि के साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसरो चीफ सोमनाथ को फोन कर के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप और आपकी पूरी टीम को बधाई। जल्दी ही मैं आप सब रूबरू होकर भी बधाई दूंगा। उन्होंने कहा कि आपका तो नाम ही सोमनाथ है। आपके नाम में ही सोम है। बहुत बहुत बधाई सभी को।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *