भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा अस्पताल में भर्ती, कोरोना संक्रमित होने की चर्चा

एक नज़र इधर प्रमुख समाचार

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के चर्चित राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि संबित पात्रा में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के लक्षण दिख रहे हैं जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संबित पात्रा के अस्पताल में भर्ती होने की ख़बर मिलते ही सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।

संबित पात्रा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के तेज तर्रार राष्ट्रीय प्रवक्ता होने के साथ-साथ डॉक्टर भी हैं। संबित पात्रा मूलतः ओडिशा के रहने वाले हैं। संबित पात्रा को भाजपा ने 2019 लोकसभा चुनाव में पुरी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन वह बीजू जनता दल के उम्मीदवार पिनाकी मिश्र से 11,700 वोटों से चुनाव हार गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *