अंदरूनी सर्वे के आधार पर मिलेगा टिकट, कई वर्तमान और पूर्व विधायकों को लग सकता है बड़ा झटका

नई दिल्ली। अगले साल यूपी में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा जिताऊ उम्मीदवारों को ही चुनाव मैदान में उतारेगी। इसके लिए पार्टी की ओर से प्रदेश के 403 सीटों पर अंदरूनी सर्वे कराया गया है। इसी सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर जिताऊ उम्मीदवारों को पार्टी की ओर से टिकट दिया जायेगा। बताया जा रहा है कि दूसरे दलों से भाजपा में आए कई वर्तमान एवं पूर्व विधायकों के साथ-साथ भाजपा के भी कई वर्तमान एवं पूर्व विधायकों को बड़ा झटका लग सकता है।

भाजपा के एक बड़े नेता का कहना है कि अंदरूनी सर्वे में उत्साहित करने वाले नतीजे सामने आए हैं। भाजपा कम से कम तीन सौ सीटें जीतेगी। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी की बहुत बुरी गत हुई थी। प्रदेश में भाजपा के फिलहाल 42 विधायक हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन को बेहतर करते हुए भाजपा ने 80 में से 73 सीटों पर कब्जा जमाया था। सूत्रों का कहना है कि जनवरी के पहले सप्ताह से तीन चरणों में प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *