केजरीवाल के ऐलान के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप

एक नज़र इधर प्रमुख समाचार

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करके सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। केजरीवाल ने मंगलवार को ऐलान किया कि उनकी पार्टी भी 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यूपी की राजनीति में सही और साफ नीयत की कमी है। आम आदमी पार्टी प्रदेश में इस कमी को पूरा करेगी। मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबकी सरकार बन चुकी है। ऐसे में अब वहां के लोग आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताएंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में मुफ्त बिजली, पानी मिल रहा है और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकती हैं अच्छे कॉलेज मिल सकते हैं तो ये सब उत्तर प्रदेश में क्यों नही मिल सकता है? अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों हमें एक बार मौका दीजिए। मैं विश्वास दिलाता हूं कि उत्तर प्रदेश को भी बेहतर करके दिखा दूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *