भ्रष्टाचार की शिकायतें सही पाए जाने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तीन अतिरिक्त जिला जजों को किया बर्खास्त

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

Prayagraj News | इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जांच के दौरान भ्रष्टाचार की शिकायतें सही पाए जाने पर उत्तर प्रदेश में तैनात तीन न्यायिक अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि दो न्यायिक सेवा के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के ठोस सबूत नहीं मिले जिससे हाईकोर्ट ने उन्हें दोषमुक्त कर दिया है।

इन जजों को किया गया है बर्खास्त

  1. अशोक कुमार सिंह VI, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश
  2. हिमांशु भटनागर, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश
  3. डॉ. राकेश कुमार नैन, विशेष न्यायाधीश, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम

इन तीनों न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ मिलीं भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच के बाद आरोप सही पाए गए हैं। इसके बाद तीनों न्यायिक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। राज्य सरकार जल्द ही इस आशय का आदेश जारी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *