जहर की पुड़िया है यह पक्षी, इसको छूने भर से हो जाती है मौत

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

इस दुनिया में कई ऐसे जीव-जंतु और पशु-पक्षी हैं जिनके बारे जानकर काफी हैरानी होती है। आज हम आपको एक ऐसे जहरीले पक्षी के बारे में बताएंगे, जिसे दुनिया का सबसे जहरीला पक्षी माना जाता है। लोग इस पक्षी को छूने से डरते हैं। इस पक्षी को छूने का मतलब है मौत को दावत देना, क्योंकि इसको छूने मात्र से आदमी की मौत हो सकती है। इस पक्षी का नाम हूडेड पिटोहुई ( Hooded Pitohui ) है। पिटोहुई की लगभग छह प्रजातियां हैं, जिनमें से हूडेड पिटोहुई सबसे घातक है।

हूडेड पिटोहुई पापुआ न्यू गिनी में पाया जाता है। न्यू गिनी एक द्वीप है, जो इंडोनेशिया के पूर्व में दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित है। इस पक्षी में जो जहर पाया जाता है उसे बैट्राकोटॉक्सिन कहा जाता है। यह जहर काफी खतरनाक होता है और अगर यह पक्षी किसी को काट ले तो उसकी मौत हो जाती है। इस पक्षी को अगर कोई ब्यक्ति छू ले या फिर पकड़ ले तो वह बेहोश हो सकता है या फिर वह लकवा ग्रस्त भी हो सकता है। इसलिए भूलकर भी लोग इस पक्षी को हाथ नहीं लगाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *