शिवपाल वार: अखिलेश के करीबी चारो यूथ फ़्रंट के अध्यक्ष पार्टी से बर्खास्त

लखनऊ। सपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बेहद करीबी चारो यूथ फ्रंट के अध्यक्षों को पार्टी से बर्खास्त कर अब आर-पार की लड़ाई का संकेत दे दिया है।

शिवपाल यादव ने आज MLC आनंद भदौरिया, सुनील साजन, संजय लाठर और राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड गौरव दुबे को पार्टी से बर्खास्त कर दिया। इसके अलावा दिग्विजय सिंह देव, मो. एबाद और बृजेश यादव को भी पार्टी से 6 साल के लिये बर्खास्त कर दिया है।

शिवपाल यादव के इस कार्रवाई के बाद अब समादवादी पार्टी में इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, यूथ नेता संतोष यादव, राजू यादव, राहुल सिंह, फैजाबाद के युवजनसभा जिलाध्यक्ष अनूप सिंह, मुलायम यूथ ब्रिगेड के सचिव अभय यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

spl

Posted in Uncategorized

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *