इस वजह से दुनिया भर में है लाल शहद की डिमांड, शराब से भी ज्यादा होता है नशा



Red Honey | शहद के बारे लगभग सभी लोग यह जानते हैं कि यह स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है। शहद के सेवन से कई बीमारियां दूर होती हैं। लेकिन आज हम आपको लाल शहद के बारे में बताने जा रहे हैं। लाल शहद एक ऐसा शहद है जो किसी नशे से कम नहीं है, इसकी डिमांड पूरी दुनिया में है। विश्व की सबसे बड़ी मधुमक्खियों हिमालयन क्लिफ द्वारा निर्मित यह शहद लाल रंग का होता है इसलिए इसे लाल शहद कहा जाता है। लाल शहद बेहद नशीला होने के साथ ही इसमें कई औषधीय गुण भी होते हैं। इस शहद की दुनियाभर में मांग है। ये शहद नेपाल के दूर-दराज इलाकों में पाया जाता है।

लाल शहद में होता है शराब से भी ज्यादा नशा
लाल शहद नेपाल के दूर-दूराज इलाको में पाया जाता है। इसके सेवन से इंसान को शराब से भी ज्यादा नशा हो जाता है। लाल शहद में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन सेक्स की इच्छा को बढ़ाता है। लाल शहद डायबिटीज और हाई ब्लडप्रेशर के लिए भी फायदेमंद होता है। हालांकि लाल शहद के ज्यादा सेवन से दिल की बीमारी होने का खतरा भी रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *