57 वर्षीय महिला और 45 वर्षीय पुरूष कर्मचारी की ऐसी लव स्टोरी शायद ही पहले कभी आपने सुनी हो..

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

कोरोना वायरस की वजह से देश भर में लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। इस बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक अजीबोगरीब लव स्टोरी का पता चला है। 57 साल की महिला कर्मचारी और उसके साथ काम करने वाले 45 वर्षीय पुरूष कर्मचारी की लव स्टोरी इस समय देश भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। महिला कर्मचारी को (जिसके पति की मृत्यु 10 साल पहले हो गई थी) लॉक डाउन के दौरान एहसास हुआ कि वह अपने साथ काम करने वाले पुरुष कर्मचारी से बेहद प्यार करती है और उसके बिना एक भी दिन गुजारना मुश्किल है। हालात यह बन गये कि महिला कर्मचारी लॉक डाउन के दौरान ही पुरुष कर्मचारी के घर पहुंच गई। उसने पुरुष कर्मचारी के पत्नी को ऑफर किया कि उसकी सारी प्रॉपर्टी ले ले लेकिन अपने पति के साथ रहने की परमिशन दे दे। महिला कर्मचारी का कहना है कि वह बस साथ में रहना चाहती है, इसके अलावा उसे और कुछ नहीं चाहिए।

पुरूष कर्मचारी की पत्नी के सब कुछ जानने और सुनने के बाद जमकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि पुरूष कर्मचारी की पत्नी अपने पति पर भड़क गई और धोखा देने का आरोप लगाने लगी। इस दौरान महिला कर्मचारी लगातार गुहार लगाती रही कि वह सिर्फ अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। वह उसे अपने घर में साथ रहने की परमिशन दे दे, बदले में वह अपनी पूरी प्रॉपर्टी उसके नाम करने को तैयार है। झगड़ा आगे बढ़ता देख पुरुष के पड़ोसी और मित्रों ने पुलिस तक को बुला लिया। मामला इतना आगे बढ़ गया कि इसमें फैमिली कोर्ट की काउंसलर के साथ-साथ महिला और पुरूष के विभागीय मित्रों तक को हस्तक्षेप करना पड़ा। हालांकि पुरुष का कहना है कि वह केवल उसकी दोस्त है। अकेलेपन से घबराकर सहारा मांग रही है। उसकी पत्नी का कहना है कि शादी के 14 साल बाद पति ने उसे धोखा दिया है। वह उसे कभी माफ नहीं कर सकती। दोनों पक्षों से जुड़े लोग लगातार समझाने में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *