मोहब्बत से लेकर मौत तक एक खूबसूरत महिला जज की पूरी दास्तान जानकर हैरान हो जाएंगें आप..

कनकलता। वो उससे बेइंतहा मोहब्बत करती थी। सात जन्मों तक साथ जीने मरने की कसमें खाई थी उन दोनों ने। लेकिन सात जन्म् तो दूर महज सात महीने में ही दोनों की मोहब्बत नफरत में तब्दील हो गई और फिर वो हुआ जिसको जानकर हैरान हो जाएंगे आप…

उत्तर प्रदेश के उरई के रहने वाले बैंककर्मी राजाराम गौतम अपनी होनहार बेटी प्रतिभा को जज बनाना चाहते थे। पिता की इच्छा के मुताबिक प्रतिभा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से लॉ की पढ़ाई की और अपने पिता के अरमानों को भी पूरा किया। प्रतिभा जब दिल्ली विश्वविद्यालय में लॉ की पढ़ाई कर रही थी उसी दौरान उसकी मुलाकात मनु अभिषेक से हुई। दोनों साथ-साथ पढ़ते थे और अच्छे दोस्त भी थे लेकिन यह दोस्ती धीरे-धीरे मोहब्बत में तब्दील हो गई।

pratibha gautam 4

बताया जाता है कि प्रतिभा के परिवार वाले नहीं चाहते थे कि वह मनु से शादी करे लेकिन प्रतिभा ने परिवार के विरोध के बावजूद मनु से लव मैरिज कर ली। कुछ दिनों तक वे शादी छिपाए रहे, पिछले 29 अप्रैल को दोनों ने एक पार्टी का आयोजन करके अपने शादी को सार्वजनिक किया। सात जन्मों तक साथ जीने मरने की कसमें खाने के बाद महज सात महीनें में महिला जज प्रतिभा गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने प्रतिभा के परिजनों और मित्रों को झकझोर कर रख दिया है।

pratibha gautam 5

प्रतिभा को करीब से जानने वाले यह दावा कर रहे हैं कि वह आत्महत्या कर ही नहीं सकती। प्रतिभा के अधिवक्ता पति मनु अभिषेक का कहना है कि वह शनिवार रात दिल्ली से कानपुर के लिए निकले थे, रात करीब 10 बजे आखिरी बार प्रतिभा से उनकी बात हुई थी। रविवार सुबह जब घर पहुंचे तो उन्होंने पत्नी प्रतिभा का शव फांसी के फंदे पर लटका पाया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया जिसके बाद उसने प्रतिभा के शव को उतारा और अपने कब्जे में ले लिया। प्रतिभा के पति के अनुसार, कल से उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था।

कानपुर सर्किट हाउस आफीसर्स कॉलोनी में रहने वाली कानपुर देहात की जुडिशियल मजिस्ट्रेट प्रतिभा गौतम की मौत को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोई दोनों हाथों की नशें नहीं काट सकता और काट भी ले तो उसके बाद फांसी पर नहीं लटक सकता। शव को भी देखकर ऐसा लग रहा था कि उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। रविवार देर रात हुई पाेस्टमार्टम में कई चाैंकाने वाले तथ्य सामने अाए हैं। हत्या से पहले प्रतिभा काे बुरी तरह से लाठी डंडाें से पीटा गया था। महिला जज की जांघों, पैरों, छाती समेत पूरे शरीर पर 20 गंभीर चाेट के निशान मिले हैं। हाथ के नसाें काे बुरी तरह काटा गया था। एक हाथ की नस काे अाठ बार काटा गया था ताे दूसरे काे पांच बार।

फिलहाल इस मामले में कानपुर पुलिस ने प्रतिभा के भाई की तहरीर पर पति व ससुराल वालों के खिलाफ हत्या और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। प्रतिभा के अधिवक्ता पति मनु अभिषेक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *