विधायक की फटकार के बाद छलक पड़े इस महिला IPS की आंखों से आंसू

गोरखपुर। भाजपा विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल की फटकार के बाद महिला IPS चारू निगम की आंखों से आंसू छलक पड़े। IPS चारू निगम एंटी रोमियो दस्ते की प्रभारी के साथ ही सीओ गोरखनाथ हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक IPS चारू निगम बार-बार भाजपा विधायक के सामने अपनी बात रखने का प्रयास कर रही थीं लेकिन विधायक ने उनकी बात को अनसुना करते हुए जमकर फटकार लगा दी जिससे वे काफी आहत दिखीं और उनके आखों से आंसू छलकने लगे।

दरअसल चिलुआताल थाना क्षेत्र के कोइलहवां गांव की महिलायें शराब के विरोध में सड़क जामकर हंगामा कर रही थीं। घटना की जानकारी के बाद महिला IPS सीओ गोरखनाथ चारू निगम ने मौके पर पहुंच कर रास्ता खुलवाया। इस दौरान आक्रोशित महिलाओं ने IPS चारू निगम पर हमला बोल दिया। महिलाओं ने लाठी और पत्थर मारकर IPS चारू निगम को चोटिल कर दिया। IPS चारू निगम पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने करीब आधा दर्जन प्रदर्शकारियों को हिरासत में ले लिया।

radha-mohan-das जैसे ही प्रदर्शकारियों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी भाजपा विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल को हुई उन्होने ग्रामीणों के साथ दोबारा सड़क जाम कर दिया। इसके बाद एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट के साथ मौके पर पहुंची IPS चारू निगम को बीजेपी विधायक ने जमकर फटकार लगा दी। महिला IPS को अपनी बात रखने का मौका भी विधायक ने नहीं दिया। विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल की फटकार के बाद सीओ चारू निगम के आंखों में आंसू आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *