Bird Flu: हमारे लिए कितना खतरनाक है बर्ड फ्लू, बर्ड फ्लू के बारे में यहां जानिए सब कुछ

एक नज़र इधर एक्सक्लूसिव प्रमुख समाचार

देश में कोरोना वायरस संकट के बीच बर्ड फ्लू ने भी दस्तक दे दी है। लोग लगातार बर्ड फ्लू से जुड़ी जानकारी इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। हमारा यह प्रयास है कि बर्ड फ्लू से जुड़ी हर संभव जानकारी आप तक पहुचाया जाए। पहली बार यह वायरस 1996 में चीन में आया था, 1997 में हॉन्ग कॉन्ग में मनुष्य में पहला केस रिपोर्ट किया गया था। यह बीमारी आमतौर पर यूरिन और मल के जरिए ही फैलती है। एवियन एंफ्लुएंजा वायरस H5N1 को बर्ड फ्लू का सबसे बड़ा कारण माना जाता है। ये वायरस पक्षियों के साथ ही इन्सानों के लिए भी खतरनाक होता है। इन्सानों में इसके लक्षण सामान्य होते हैं, इसमें सर्दी, जुकाम, सांस में तकलीफ और बार-बार उल्टी आने जैसी दिक्कतें होती हैं।

H5N1 स्ट्रेन सबसे ज्यादा कॉमन व खतरनाक है..
यह फ्लू का सबसे खतरनाक H5N1 स्ट्रेन है। यह स्ट्रेन पक्षियों के साथ साथ इंसानों को भी प्रभावित करता है। अगर यह वाला स्ट्रेन पक्षियों में पाया जा रहा है तो यह इंसान को भी अपनी चपेट में ले सकता है और समय पर इलाज नहीं होने पर जान जाने का भी खतरा है।

इंसानों तक कैसे पहुंचता है..
जब कोई पक्षी इस फ्लू से प्रभावित होता है और इंसान उसके यूरिन और स्टूल के संपर्क में जाता है तो उससे यह वायरस इंसान तक पहुंच जाता है, क्योंकि यह संक्रामक बीमारी है। इसलिए अगर इन दिनों कहीं पर अपने आप कोई पक्षी मरा हुआ दिखे तो उससे दूर रहें। उसे न छूएं, उससे संक्रमण का खतरा हो सकता है।

बर्ड फ्लू के लक्षण..
बर्ड फ्लू के लक्षण भी सामान्य फ्लू जैसे ही होते हैं। सांस लेने में समस्या और हर वक्त उल्टी होने का एहसास इसके खास लक्षण हैं। हमेशा कफ रहना, नाक बहना, सिर में दर्द रहना, गले में सूजन, मांसपेशियों में दर्द, दस्त होना, पेट के निचले हिस्से में दर्द रहना भी इसके लक्षण हैं।

बर्ड फ्लू से कैसे बचें..
संक्रमित पक्षियों से दूर रहें, खासकर मरे पक्षियों से बिल्कुल दूर रहें। बर्ड फ्लू का संक्रमण अगर फैला है तो नॉनवेज ना खाएं। नॉनवेज खरीदते समय साफ-सफाई पर नजर रखें। संक्रमण वाले एरिया में कोशिश करें कि ना जाएं अगर जाएं तो मास्क पहनकर जाएं।

बर्ड फ्लू का इलाज..
समय रहते अगर बर्ड फ्लू यानी एवियन इंफ्लूएंजा का इलाज हो जाता है तो आपको इस बीमारी से किसी तरह का खतरा नहीं है। इस वायरस को कम करने के लिए पूरी तरह आराम करना चाहिए। हेल्दी डायट लेनी चाहिए जिसमें अधिक से अधिक लिक्विड हो। बर्ड फ्लू अन्य लोगों में ना फैले इसके लिए मरीज को एकांत में रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *