Kanpur News | यूपी के कानपुर से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ख़बरों के मुताबिक बर्रा इलाके में डॉक्टर दंपती की नाबालिग बेटी के साथ उसके इंस्टाग्राम फ्रेंड ने हुक्काबार में नशीली दवा पिलाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसे सुनसान जगह ले गया जहां आरोपी के दोस्तों ने भी दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे मारा-पीटा गया और शरीर को कई जगह नोंचा गया। फिलहाल पीड़ित लड़की के पिता की तहरीर पर बर्रा थाने की पुलिस ने तीन नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रेप समेत विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज किया है।
बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिक लड़की की मुलाकात विनय ठाकुर से हुई थी। इसके बाद दोनों मिलने-जुलने लगे और भरोसे में लेकर विनय ने लड़की का अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी विनय ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल शुरू कर दिया। 3 मार्च को विनय ने किशोरी को हुक्काबार में बुलाया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां विनय के दोस्तों अजय, अमन सेंगर व पांच अज्ञात युवकों ने भी दुष्कर्म का प्रयास किया।
