इंडिया न्यूज पर २ अक्टूबर से रोज़ाना देखिए बीबीसी दुनिया

गांधी जयंती यानी २ अक्टूबर से इंडिया न्यूज के दर्शकों को दुनिया की खबरें बीबीसी के ज़रिए मिला करेंगी। सोमवार से शुक्रवार तक रोज़ाना शाम ६ बजे आप यह बुलेटिन देख पाएंगे। इंडिया न्यूज खबरों की अपनी दुनिया को बढाने योजना पर लगातार काम करता रहा है। उधर बीबीसी वर्ल्ड सर्विस भारत में हिंदी दर्शकों के एक बड़े वर्ग तक न्यूज बुलेटिन के जरिए पहुंचने की कोशिश कर रहा था। दरअसल, न्यूज इंडस्ट्री की इन दोनों संस्थाओं को ये लग रहा था कि हिंदी का दर्शक वर्ग नएपन को पसंद कर रहा है और दुनिया में जो बदलाव हो रहे हैं, उनको समझने की ज़रुरत महसूस कर रहा है। कई रिसर्च के हवाले से यह बात सामने आई कि भारत में न्यूज देखनेवाले दर्शकों में दूसरे देशों ( खासकर पड़ोसी मुल्क और अमेरिका) को लेकर भी दिलचस्पी बढी है कि वहां क्या हो रहा है। इन तमाम बातों के लिहाज से इंडिया न्यूज और बीबीसी ने ये तय किया कि भारत के दर्शकों के बीच दुनिया की खबरों की ग्राउंड रिपोर्ट रखी जाए। यह जानकारी इंडिया न्यूज़ के मैनेजिंग एडीटर राणा यशवंत ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है।

Posted in Uncategorized

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *