15 बीवियां, 23 बच्चे और फिर से शादी की तैयारी इसके बाद भी शादी के मामले में अपने पिता से बहुत पीछे है यह राजा

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

स्वाजीलैंड के राजा मस्वाती थर्ड एक बार फिर शादी करने जा रहे हैं। राजा मस्वाती की पहले से 15 बीवियां और 23 बच्चे हैं। हालांकि राजा मस्वाती शादी के मामले में अपने पिता सोभूजा द्वितीय से अभी काफी पीछे हैं। सोभूजा द्वितीय के पास 125 बीवियां थीं। स्वाजीलैंड दक्षिण अफ्रीका का छोटा सा देश है। वर्ष 2018 में राजा मस्वाती ने देश का नाम बदल कर ‘द किंगडम ऑफ इस्वातिनी’ कर दिया था। ऐसा देश की आजादी के 50 साल पूर्ण होने की खुशी में किया गया था। इस देश की जनसँख्या 13 लाख है। देश में भीषण गरीबी है। इस देश के 63 प्रतिशत से ज्यादा लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते हैं। हालांकि राजा मस्वाती की गिनती दुनिया के सबसे अमीर राजाओं में होती है। बताया जाता है कि राजा मस्वाती के पास 14 अरब से ज्यादा की संपत्ति है।

स्वाजीलैंड के लोग राजा को ‘शेर’ कह कर भी बुलाते हैं। इस देश में रिवाज के नाम पर राजा बहुत सारी बीवियों को रखता है। इस देश में हर साल अगस्त से लेकर सितंबर तक ‘उम्हलांगा सेरेमनी’ की जाती है। इसमें देश की 10 हजार से अधिक कुंवारी लड़कियां हिस्सा लेती है। इनमें से राजा किसी एक से शादी कर उसे अपनी पत्नी बनाता है। बताया जाता है कि इस चुनाव के दौरान लड़कियां कपड़े उतार कर राजा को रिझाती हैं। इसके बाद उनमें से ही किसी एक को चुनकर राजा शादी करता है। राजा मस्वाती वर्ष 2015 में भारत के दौरे पर आए थे। उस दौरान उनके साथ उनकी सभी बीवियां और बच्चे थे। देख-रेख के लिए 100 नौकर भी आए थे। इन लोगों को ठहराने के लिए एक फाइव स्टार होटल में 200 कमरे बुक किये गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *