टाइम्स नाऊ नवभारत की पत्रकार भावना किशोर को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, मचा हाहाकार

एक नज़र इधर प्रमुख समाचार मीडिया

पंजाब पुलिस ने ‘टाइम्स नाऊ नवभारत’ (Times Now Navbharat) की पत्रकार भावना किशोर को गिरफ्तार किया है। ख़बरों के मुताबिक भावना किशोर को रोडरेज के मामले में गिरफ्तार किया गया है। टाइम्स नाउ नवभारत न्यूज़ चैनल की ओर से दावा किया गया है कि पंजाब पुलिस ने पत्रकार को परेशान करने की नीयत से गिरफ्तार किया है। न्यूज चैनल के मुताबिक ‘ऑपरेशन शीशमहल’ के खुलासे के बाद बदला लेने के लिए अब न्यूज चैनल के एक पत्रकार को पंजाब में रोडरेज के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पंजाब की लुधियाना पुलिस ने भावना किशोर, मृत्युंजय कुमार, परमिंदर को उस समय गिरफ्तार किया जब वे पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रम को कवर करने गए थे।

फिलहाल टाइम्स नाऊ नवभारत (Times Now Navbharat) की पत्रकार भावना किशोर की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया में हाहाकार मच गया है। देश के कई पत्रकार संगठनों ने इस गिरफ्तारी की निंदा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *