परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने गुपचुप कर ली सगाई, चर्चा तेज

एक नज़र इधर जनचर्चा है प्रमुख समाचार

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। पिछले कुछ दिनों से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिश्तों को लेकर कई तरह की खबरें सोशल मीडिया में छाई हुई हैं। हालांकि दोनों ने इन खबरों पर अभी तक कुछ भी ऑफिशियली नहीं कहा है। लेकिन अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की गुपचुप सगाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा के एक ट्वीट से इन चर्चाओं को और बल मिला है। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने मंगलवार को एक ट्वीट कर लिखा कि मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को दिल से मुबारकबाद देता हूं। उनके एक होने को खूब प्यार और खुशियां मिले। मेरी तरफ से शुभकामनाएं। संजीव अरोड़ा के इस ट्वीट पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। खबर है कि वह आप नेता राघव चड्ढा को डेट कर रही हैं। हाल ही में दोनों को एक साथ मुंबई में लगातार दो दिन लंच और डिनर पर देखा गया था। जिसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अब तक अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं कहा है। फिलहाल आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के इस ट्वीट के बाद चर्चा और तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *