भाजपा में फिर शामिल होंगे पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान, चर्चा तेज

एक नज़र इधर जनचर्चा है प्रमुख समाचार

उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव को लेकर करीब-करीब सभी दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लेकिन इस बीच राज्य में सियासी हलचल बढ़ गई है। ये हलचल यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ चुके पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान के वजह से बढ़ी है। चर्चा है कि दारा सिंह चौहान दोबारा भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसी हफ्ते दारा सिंह चौहान की बीजेपी में ज्वॉइनिंग हो सकती है। इस समय दारा सिंह चौहान के भाजपा में शामिल होने की राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। चर्चा है कि दारा सिंह चौहान को मऊ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

दारा सिंह चौहान यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री रह चुके हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के अगले ही दिन दारा सिंह चौहान ने भी अपना इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। दारा सिंह चौहान 1996 और 2000 में राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। 2009 का लोकसभा चुनाव दारा सिंह चौहान ने बसपा के टिकट पर घोसी सीट से लड़ा और जीता। साल 2015 में दारा सिंह चौहान ने भाजपा ज्वॉइन कर लिया और 2017 का यूपी विधानसभा चुनाव लड़ा और जीता। इसके बाद 2022 में भाजपा से इस्तीफा देकर वह सपा में शामिल हुए और घोसी से चुनाव जीत गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *