शर्मनाक: प्रेमी ने अश्लील वीडियो बनाया, फिर ब्लैकमेल कर 29 लड़कों ने किया नाबालिक से रेप

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की ने 9 महीने के अंतराल में 29 युवकों द्वारा उससे रेप करने का आरोप लगाया है। ठाणे पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद एक विशेष टीम बनाकर 23 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार हुए लड़कों में से दो नाबालिग हैं। 6 आरोपियों की तलाश अभी जारी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी और पीड़िता एक ही जगह के रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि सबसे पहले नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो जनवरी में उसके प्रेमी ने बनाया था। फिर उसी वीडियो के आधार पर सभी आरोपी नाबालिग को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करते रहे। आरोपियों ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया था। उस ग्रुप में लगभग सभी आरोपी शामिल थे, जो डोम्बिवली, बदलापुर , राबले और मुरबाड़ शहर के निवासी हैं। ये लोग नाबालिग को अलग-अलग ठिकानों पर ले जाकर रेप किया करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *