अमीरों को ऐसे लूटती थी यह खूबसूरत महिला, सामने आया हैरान करने वाला सच

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

इस खूबसूरत महिला का हैरान करने वाला सच सामने आया है। यह महिला पिछले 10 सालों से घूम-घूमकर अमीरों को लूटती थी। महिला मूलरूप से कोलकाता की रहने वाली है, वर्तमान में वह कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रहती थी। पुलिस के मुताबिक यह महिला दिन में अलग-अलग शहरों में जाकर चोरी करती थी और शाम को वापस बेंगलुरु आ जाती थी। मुंबई पुलिस 2019 से इस महिला की तलाश कर रही थी। फिलहाल यह महिला पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस महिला का पूरा सच जानकर हैरान है।

ख़बरों के मुताबिक मुंबई पुलिस ने चोरी के आरोप में इस महिला को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान मुनमुन हुसैन के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मुनमुन हुसैन मूलरूप से कोलकाता की रहने वाली है, वर्तमान में वह कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रहती है। पुलिस के मुताबिक यह महिला दिन में अलग-अलग शहरों में जाकर चोरी करती थी और शाम को वापस बेंगलुरु आ जाती थी। पुलिस का कहना है कि मुनमुन चोरी के लिए पहले ही प्लान बना लेती थी और फ्लाइट लेकर सुबह-सुबह उस शहर में पहुंच जाती थी। दिनभर वह अलग-अलग जगहों पर जाकर चोरी करती और शाम को वापस फ्लाइट लेकर बेंगलुरु आ जाती थी।

पुलिस का कहना है कि मुनमुन का तलाक हो चुका है। कुछ दिन तक वह बार में सिंगर थी। उसके बाद से उसने चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। मुंबई पुलिस का कहना है कि हम लोग साल 2019 से मुनमुन हुसैन की तलाश कर रहे थे। दरअसल, एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका हैंडबैग मॉल से चोरी हो गया है, जिसमें उसे तकरीबन 14.90 लाख रुपए का नुकसान हुआ था। साल 2018 में भी पुलिस को इस तरह की शिकायत मिली थी, जिसके बाद से पुलिस मुनमुन की तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद मुनमुन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और सारी सच्चाई पुलिस को बता दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *