उत्तर प्रदेश के MLC चुनाव में भाजपा ने लहराया परचम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के MLC चुनाव में भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है। इस चुनाव में सपा, कांग्रेस और बसपा को बड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दिन ही चार सीटों के आए रिजल्ट में से 3 सीटों कानपुर ,गोरखपुर और बरेली पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। वहीं, एक सीट निर्दलीय कैंडिडेट के खाते में गई है।

कानपुर में बीजेपी के अरुण पाठक ने मानवेन्द्र स्वरूप को हराया। अरुण पाठक को 40,633, जबकि मानवेन्द्र स्वरूप को 31479 वोट म‍िले। गोरखपुर में बीजेपी के देवेन्द्र प्रताप सिंह ने निर्दलीय कैंडि‍डेट संजयन त्रिपाठी को हराया। बरेली में बीजेपी के डॉ. जयपाल सिंह बिष्ट ने सपा कैंडिडेट रेनू मिश्रा को हराया। झांसी में नि‍र्दलीय कैंडि‍डेट सुरेश कुमार त्रिपाठी ने अशोक कुमार को हराया। सुरेश कुमार को कुल 8456 वोट मि‍ले, जबकि‍ अशोक कुमार को 6921 वोट मि‍ले।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में 100 सीट हैं। इनमें 14 सीट ग्रेजुएट एमएलसी के लिए रिजर्व हैं। इनमें से खाली हुई 4 सीट के लिए 3 जनवरी को वोट डाले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *