यूपी में भ्रष्टाचारियों के बुरे दिन शुरू, 150 से अधिक भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश

लखनऊ। यूपी में भ्रष्ट अफसरों के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। योगी सरकार की ओर से डेढ़ सौ से अधिक भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दे दिया गया है। अब इन भ्रष्टाचारियों को जेल की भी हवा खानी पड़ेगी। गृह व गोपन विभाग ने आर्थिक अपराध शाखा को भ्रष्टाचार में शामिल 150 अफसरों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया है। ऐसे में साफ है कि अब विभिन्न घोटालों में शामिल भ्रष्ट अफसरों को जेल जाना होगा। सरकार ने इसके लिए आर्थिक अपराध शाखा को अलग से थाना बनाकर उसमें FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।

भ्रष्ट अफसरों में मचा हड़कंप
योगी सरकार के इस आदेश के बाद भ्रष्ट अफसरों में हड़कंप मच गया है। इससे पहले 31 जुलाई को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग की समीक्षा बैठक में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया था। दो घंटे से अधिक समय तक चली इस बैठक में 100 से अधिक आईएएस, आईपीएस व क्लास वन अधिकारियों समेत 300 अफसरों के खिलाफ चल रही जांचों पर मुख्यमंत्री ने मुख्‍य सचिव अनूप चंद पांडेय की अध्‍यक्षता में टास्‍क फोर्स गठित किया था। मुख्यमंत्री ने सीबीसीआईडी, विजिलेंस, एंटीकरप्शन और ईओडब्‍ल्‍यू को निर्देश दिया था कि अगर कोई मामला सामने आता है तो सभी मामलों पर कार्रवाई की समय सीमा निर्धारित किया जाए।

 

Aisshpra

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *