पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री ने दर्ज कराया मानहानि का केस

नई दिल्ली। पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ केन्द्रीय मंत्री एमजे अकबर ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। एमजे अकबर ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। इससे पहले रविवार को केन्द्रीय मंत्री ने विदेश दौरे से लौटने के बाद अपने खिलाफ लगे यौन शोषण के आरोपों को निराधार और गलत बताया था। एमजे अकबर ने कहा था कि वे ऐसा आरोप लगाने वाली पत्रकारों के खिलाफ कोर्ट जाएंगे।

हालांकि केन्द्रीय मंत्री एमजे अकबर के खिलाफ करीब 1 दर्जन महिला पत्रकार अब तक यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं। लेकिन एमजे अकबर ने मुकदमा सिर्फ प्रिया रमानी के खिलाफ दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *